Wednesday, 21 March 2018

अधूरी कविताएँ - 4 बहनें

एक ही केंद्र पर
सिर टिकाये बैठी
त्रिज्या हुई जा रही बहनें
परिधि पर मिलकर कहीं
मुस्कुराती हैं
कि सखी मेरे बचपन की
रोने को बाकी समय बहुत है  

1 comment:

  1. बहुत खूब....आप बहुत अच्छा लिखते हैं.... आपका fan हो गए हैं..👌👌

    ReplyDelete

रास्ते

मैं जहां भी गई  भागकर खुद से मेरे सपनों की किर्चें मेरे साथ गईं कहीं भी कभी भी चुभती हुई सी जैसे लंबा सफर तय करना हो पैदल और जूता पैर काटता ...