Friday, 4 September 2015

दुनिया की सबसे खतरनाक क़ौम

वे जो माँग लाये थे
कटोरी में बचपन
उछालकर फेंकते हैं
कालिख चाँद के मुँह पर
रोशनियाँ उन्हें पसंद नहीं
अपने ही मन में छिपे
खल पात्र  को
छिपाने में सिद्धस्त लोगों की भीड़ में
आँखों में उतार देते हैं आँखें
जिनकी छाती दरक जाती है
सच सुनने से
उनके कानों में फूँकते हैं सच्चाई का सीसा
उनकी लम्बी अदृश्य पूंछ पर
 पाँव रखते हैं बार बार
उनकी छटपटाहट पर पीटते हैं तालियाँ

ये  दुनिया की सबसे खतरनाक क़ौम है
जो होरी की तरह गर्दन दबाये पैरों को नहीं सहलाती।


7 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. उनके कानों में फूँकते हैं सच्चाई का सीसा
    उनकी लम्बी अदृश्य पूंछ पर
    पाँव रखते हैं बार बार
    उनकी छटपटाहट पर पीटते हैं तालियाँ

    ये दुनिया की सबसे खतरनाक क़ौम है
    जो होरी की तरह गर्दन दबाये पैरों को नहीं सहलाती।।
    बहुत उम्दा _/\_

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. जी ये अन्वीक्ष का क्या अर्थ होता है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Microscop..सूक्ष्मदर्शी .

      Delete
    2. ओह अच्छा! आभार आपका एक नए शब्द से परिचय कराने के लिए

      Delete

रास्ते

मैं जहां भी गई  भागकर खुद से मेरे सपनों की किर्चें मेरे साथ गईं कहीं भी कभी भी चुभती हुई सी जैसे लंबा सफर तय करना हो पैदल और जूता पैर काटता ...