एक अलग ढंग से सुंदर लिखने की कोशिश
कर्सिव में
हर अक्षर को दूसरे से यूँ जोड़ना कि जैसे
अधूरे हों एक दूसरे के बिना
बढ़ते हुए आगे
एक लय में हो
हर बार बदल देना अपने लिखने का ढंग
कि जो लगे सबसे सुंदर
एक-एक अक्षर को अलग-अलग
मोती सा टांकना
परीक्षा ख़त्म होने से चंद मिनट पहले
लिखे हुए अपने ही अक्षरों को देख
हमेशा लगा कि
हकीक़त ये है मेरी
बाकी सब पाखण्ड
पेन्सिल से लिखे को मिटाने पर
पीछे कोरापन नहीं
कुछ रेखाएँ रह जाती हैं
ऐसी ही कुछ रेखाएँ
माथे पर गुद जाती हैं
बड़े होते समझ आया
कि लिखना एक जालसाजी है
तथ्यों को बदलने का एक तरीका भर
चाहे कितने ही सुंदर हर्फ़ों में पिरोया गया हो भले
एक तारीख के सामने
तथ्य है कि तुम मर गए
कभी नहीं आओगे
मेरे पन्नों में फूलों की छाप के साथ
टूटे-बिखरे पत्तों के पीछे लिखा है
कि तुम आओगे बार-बार
बनाकर लिखी गई वह बात
कहीं खाल में गोदनी ना पड़े
एक हैंडराइटिंग से
एक चेहरे की झलक मिलती रहे
बस.
कर्सिव में
हर अक्षर को दूसरे से यूँ जोड़ना कि जैसे
अधूरे हों एक दूसरे के बिना
बढ़ते हुए आगे
एक लय में हो
हर बार बदल देना अपने लिखने का ढंग
कि जो लगे सबसे सुंदर
एक-एक अक्षर को अलग-अलग
मोती सा टांकना
परीक्षा ख़त्म होने से चंद मिनट पहले
लिखे हुए अपने ही अक्षरों को देख
हमेशा लगा कि
हकीक़त ये है मेरी
बाकी सब पाखण्ड
पेन्सिल से लिखे को मिटाने पर
पीछे कोरापन नहीं
कुछ रेखाएँ रह जाती हैं
ऐसी ही कुछ रेखाएँ
माथे पर गुद जाती हैं
बड़े होते समझ आया
कि लिखना एक जालसाजी है
तथ्यों को बदलने का एक तरीका भर
चाहे कितने ही सुंदर हर्फ़ों में पिरोया गया हो भले
एक तारीख के सामने
तथ्य है कि तुम मर गए
कभी नहीं आओगे
मेरे पन्नों में फूलों की छाप के साथ
टूटे-बिखरे पत्तों के पीछे लिखा है
कि तुम आओगे बार-बार
बनाकर लिखी गई वह बात
कहीं खाल में गोदनी ना पड़े
एक हैंडराइटिंग से
एक चेहरे की झलक मिलती रहे
बस.
