खूँटी पर खाल का लिबास
टंगा था
मैंने बस एक नज़र देखा
और जल्दी से अपनी नज़रें घुमा ली
टंगा था
मैंने बस एक नज़र देखा
और जल्दी से अपनी नज़रें घुमा ली
कुछ देर सोचा
अब किस और देखूँ
जिस ओर भी
या यूँ कहूँ जिस चीज़ को भी
ज़्यादा देखा
उसी ने पलटकर घूरा
सब कुछ को देखते हुए कुछ भी ना देखना
मैंने पिछले कुछ सालों में ही सीखा
मैंने सीखा न देखना
पाँव के गीले तलुवे तक को मैंने नहीं देखा
बस महसूस हुआ
तरलता नहीं रंग
लाल
गाढा
सुर्ख लाल
मेरे पाँव के नीचे रोज़ बहता है लाल रंग
लाल खूँटी का रंग
आँखों में
खून ज़बान पे
कोई है,
जो लौटता नहीं !
शशि !
अब किस और देखूँ
जिस ओर भी
या यूँ कहूँ जिस चीज़ को भी
ज़्यादा देखा
उसी ने पलटकर घूरा
सब कुछ को देखते हुए कुछ भी ना देखना
मैंने पिछले कुछ सालों में ही सीखा
मैंने सीखा न देखना
पाँव के गीले तलुवे तक को मैंने नहीं देखा
बस महसूस हुआ
तरलता नहीं रंग
लाल
गाढा
सुर्ख लाल
मेरे पाँव के नीचे रोज़ बहता है लाल रंग
लाल खूँटी का रंग
आँखों में
खून ज़बान पे
कोई है,
जो लौटता नहीं !
शशि !
No comments:
Post a Comment