माथे पर शिकन तक ना पड़े
इतना सधा हुआ स्वाद
रोज़ हर रोज़
एक कप चाय
ऊब नहीं होती
एक ही खिड़की से देखते हुए
ठीक उसी इंसान को
जो भागा था एक रात
क़त्ल का खंजर पीठ में छिपा कर
उस छोटी लड़की के पास से गुज़रना
जो गिनकर खाती थी बादाम
और कुछ याद नहीं रख पाती थी
वो जो अब तारीखें गिनाती है
इति से खेलती है
भव को डराती है
रेल की पटरियों पर
खच-खच टुकड़ों में कटती
वो डोर पतंग की नहीं थी
और जो शब्द है झूठे
या काल्पनिक
फरेबी उन्हें चबा जाएँगे
बहुत दिनों तक याद किया जाएगा
उनका फरेब
इतिहास
उनकी चिट्ठियों पर चिपक जाएँगे
खून से लिथड़े होंठ
चूमेंगे ऐसे जैसे अपनी लाश
कि लिखना नहीं गुड़िया
ये घाव हैं
रुक जाना
जाना रुक
कि
जाना हुआ नहीं।
इतना सधा हुआ स्वाद
रोज़ हर रोज़
एक कप चाय
ऊब नहीं होती
एक ही खिड़की से देखते हुए
ठीक उसी इंसान को
जो भागा था एक रात
क़त्ल का खंजर पीठ में छिपा कर
उस छोटी लड़की के पास से गुज़रना
जो गिनकर खाती थी बादाम
और कुछ याद नहीं रख पाती थी
वो जो अब तारीखें गिनाती है
इति से खेलती है
भव को डराती है
रेल की पटरियों पर
खच-खच टुकड़ों में कटती
वो डोर पतंग की नहीं थी
और जो शब्द है झूठे
या काल्पनिक
फरेबी उन्हें चबा जाएँगे
बहुत दिनों तक याद किया जाएगा
उनका फरेब
इतिहास
उनकी चिट्ठियों पर चिपक जाएँगे
खून से लिथड़े होंठ
चूमेंगे ऐसे जैसे अपनी लाश
कि लिखना नहीं गुड़िया
ये घाव हैं
रुक जाना
जाना रुक
कि
जाना हुआ नहीं।
No comments:
Post a Comment