अपनी एक टांग पर लटके
उधड़े हुए मुर्गों की तरह
खामोशी में डूबी दुनिया
बेतहाशा शोर से भरी है
ये दुनिया भरभराकर ढह रही है
ये दुनिया और कोई नहीं
हम हैं हम से है
हम वो प्रजाति हैं
जो ढहते हुए भी साँस ले रहे हैं
उनसे क्या ही कहा जाए
जिन्हें कहीं कुछ नहीं छूता !
किरचें
जो तस्वीर को हमेशा
अधूरा ही रखेंगी
चटके हुए कोने
जो कभी नहीं जुड़ेंगे
शुरुआत कितनी सादा
पर कितनी प्यारी
फिर सब कितना जटिल
आशा और निराशा
एक ही बिंदु पर आ टिकी हैं
यह बिंदु हमारा नहीं
इतिहास हमारा नहीं
भविष्य भी हम नहीं
हम बस आज हैं
अभी इस पल हैं
अगले ही पल हमें
झटक दिया जाएगा
हम वो झाग हैं
जो खुद में
एक पूरा इंद्रधनुष समेटे हैं
पर जिनका कोई आकाश नहीं !
उधड़े हुए मुर्गों की तरह
खामोशी में डूबी दुनिया
बेतहाशा शोर से भरी है
ये दुनिया भरभराकर ढह रही है
ये दुनिया और कोई नहीं
हम हैं हम से है
हम वो प्रजाति हैं
जो ढहते हुए भी साँस ले रहे हैं
उनसे क्या ही कहा जाए
जिन्हें कहीं कुछ नहीं छूता !
किरचें
जो तस्वीर को हमेशा
अधूरा ही रखेंगी
चटके हुए कोने
जो कभी नहीं जुड़ेंगे
शुरुआत कितनी सादा
पर कितनी प्यारी
फिर सब कितना जटिल
आशा और निराशा
एक ही बिंदु पर आ टिकी हैं
यह बिंदु हमारा नहीं
इतिहास हमारा नहीं
भविष्य भी हम नहीं
हम बस आज हैं
अभी इस पल हैं
अगले ही पल हमें
झटक दिया जाएगा
हम वो झाग हैं
जो खुद में
एक पूरा इंद्रधनुष समेटे हैं
पर जिनका कोई आकाश नहीं !
बहुत ही सारगर्भित कविता है अदिति, बधाई एवम् शुभकामनाएं
ReplyDeleteशुक्रिया प्रदीप ! :)
DeleteThis comment has been removed by the author.
Deleteबहुत ही सारगर्भित कविता है अदिति, बधाई एवम् शुभकामनाएं
ReplyDeleteयह बिंदु हमारा नहीं
ReplyDeleteइतिहास हमारा नहीं
भविष्य भी हम नहीं
हम बस आज हैं
अभी इस पल हैं।
अदिति जी यही सत्य है। उत्कृष्ट् रचना । अगली कि प्रतीक्षा रहेगी
बहुत शुक्रिया आपका ! :)
Delete